फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रक्त कोष से जुडेंग़े जिले के ब्लड बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के सभी ब्लड बैंक अब ई-रक्त कोष से जुड़ जाएंगे। इससे जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध होने में सुविधा होगी। डीएम नीरज खैरवाल ने ई-रक्त कोष संचालन के लिए अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नेशनल हेल्थ मिशन ई-रक्त कोष नाम से वेबसाइट संचालित कर रही है। इसमें कई प्रदेशों के ब्लड बैंक जुड़े हैं। उत्तराखंड शासन ने भी प्रदेश के ब्लड बैंकों को इससे जोड़ने के निर्देश जारी किए हैं। इसी संबंधी में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा जरूरतमंदों को समय से रक्त मिल सके, इसके लिए ब्लड बैंकों में जो रक्त है, उसकी सूचना जनपद के प्राइवेट अस्पतालों में भी होनी चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा जिले की चारों ब्लड बैंकों को ई-रक्त कोष से जोड़ें। समय-समय पर प्राइवेट ब्लड बैंक के डाक्टरों के साथ बैठकें आयोजित करें। उन्होंने पारदर्शिता से ई-रक्तकोष संचालन के लिए जिला अस्पताल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिये। इस संबंध में जानकारी के लिए पैथोलॉजी और टैक्रीशियनों को भी प्रशिक्षण दिया जाए। डीएम ने किच्छा और जसपुर में स्टोरेज यूनिट के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए शासन को पत्र भेजने एवं खटीमा चिकित्सालय में ब्लड बैंक खोलने का लाइसेंस लेने के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा। अस्पतालों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी ऑनलाइन करने को कहा।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार शाह, सीएमएस डा. अमिता उप्रेती, निदेशक आरके पांडे, बीके टम्टा, मनीष अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें