फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य बने 3100 व्यापारी

Wed, 17 Jan 2024 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के अग्रवाल धर्मशाला में व्यापार मंडल के सदस्य बनाते चुनाव अ​धिकारी और सहयोगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर सदस्य बनाने का अभियान खत्म हो गया है। अंतिम दिन करीब साढ़े तीन सौ व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली। दो दिन तक जांच के बाद फाइनल सूची घोषित करने के साथ चुनाव की तारीख घोषित की जाएगी।
2012 में हुए व्यापार मंडल के चुनाव के बाद से व्यापार मंडल का चुनाव नहीं हुआ था। सितंबर 2023 में चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया था, लेकिन व्यापार मंडल की सीमा के विवाद में मामला खटाई में पड़ गया था। इसी बीच व्यापार मंडल का विभाजन कर पूर्वी और पश्चिमी व्यापार मंडल घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में मुख्य चुनाव अधिकारी सुरमुख सिंह विर्क ने बताया कि करीब 3100 सदस्य बने हैं और जांच के बाद 18 जनवरी को सूची जारी की जाएगी।
18 जनवरी को प्रदेश संगठन की ओर से बनाए गए पर्यवेक्षक ओमप्रकाश अरोरा के साथ बैठक कर चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। उम्मीद है कि फरवरी पहले सप्ताह तक चुनाव हो जाएंगे।
विज्ञापन

वहां पर जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, महामंत्री निर्मल हंसपाल, कोषाध्यक्ष विनीत जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा, अजय चड्ढा, विशाल भुड्डी, मंजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें