फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों ने खूब लगाए अंकों के शतक

Wed, 31 May 2017 11:21 AM IST
दीपक सिंह नेगी/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
टॉपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई की तर्ज पर उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। हाईस्कूल की टॉप-25 मेरिट में 94 और इंटर में 86 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई। इनमें 31 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विषयों में 100 में से 100 अंक पाए हैं। इनमें हाइस्कूल के 19 और इंटर के 12 परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं नाम से ही पसीने छुड़ाने वाली गणित में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जबकि वे अंग्रेजी में कुछ खास नहीं कर पाए।
विज्ञापन


इंटर के परीक्षाफल में जहां कोई भी परीक्षार्थी दो विषयों में सौ अंक नहीं ला पाया, वहीं हाइस्कूल में तीन विद्यार्थियों के दो विषयों में पूरे अंक आए हैं। हाइस्कूल में रुद्रप्रयाग की आयशा ने गणित और विज्ञान में शत प्रतिशत अंक हासिल किए। आयशा हाइस्कूल में टॉपर है। इसी तरह बागेश्वर के विजय सिंह मेहता ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में, तो चमोली के सचिन भी गणित और विज्ञान में सौ में से सौ अंक हासिल करने में सफल रहे।

इस बार के परिणाम में छात्रों ने गणित की पहेली को बखूबी सुलझाया है। हाइस्कूल में 12 तो इंटर में 10 विद्यार्थियों को गणित में सौ बटा सौ मिले हैं। वहीं 23 विद्यार्थी एक अंक से गणित में शतक बनाने से चूक गए। मेरिट सूची में शामिल 154 विद्यार्थियों ने गणित में  90 से ऊपर अंक पाने में सफलता पाई है। इस बार अंग्रेजी में विद्यार्थी कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। इंटर की 86 की मेरिट सूची में शुमार 59 परीक्षार्थी अंग्रेजी में 90 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। वहीं हाइस्कूल की मेरिट सूची में केवल 37 परीक्षार्थी 90 से ऊपर अंक लाने में कामयाब रहे। वहीं भौतिक विज्ञान, हिंदी, जीव विज्ञान आदि विषयों में कोई भी विद्यार्थी पूरे अंक हासिल नहीं कर पाया।
विज्ञापन


एक चौथाई टॉपर ऊधमसिंह नगर से
मेरिट सूची में सबसे ज्यादा टॉपर ऊधमसिंह नगर जिले से हैं। हाइस्कूल और इंटर के 180 टॉपरों में से 55 टॉपर ऊधमसिंह नगर जिले से हैं। हाइस्कूल में 28 टॉपरों में से 13 और इंटर में 27 में से 10 टॉपर छात्राएं हैं। इसमें अकेले जसपुर के रामलाल सिंह चौहान विद्यालय जसपुर ने प्रदेश को 14 टॉपर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें