फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को लगाए 300 लाल निशान

Sun, 22 Apr 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार में अतिक्रमण पर लाल निशान लगाती नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चिन्हित अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने लगातार पांचवे दिन अभियान जारी रखते हुए करीब 300 चिन्हित अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए। 24 अप्रैल तक चिन्हित सभी 1188 अतिक्रमण पर लाल निशान लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीम ने शाम तक अभियान जारी रखा। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का माहौल रहा।  

विज्ञापन


 शनिवार को संयुक्त टीम ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे से गुड़ मंडी से चिन्हित अतिक्रमण पर लाल निशान लगाने शुरू किये। टीम ने विधवानी मार्केट, सिब्बल सिनेमा के साथ पुरानी इलाहाबाद बैंक गली में छूट गए अतिक्रमण पर लाल निशान लगाये। टीम में नगर निगम के ईई दिनेश शर्मा,  जिला विकास प्राधिकरण के जेई आरबी लाल, मानचित्रकार राम सिंह, कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी, बरकत अली आदि थे।


हर हाल में टूटेगा अतिक्रमण: डीएम  
रुद्रपुर। डीएम नीरज खैरवाल ने कहा कि दबाव में आये बगैर अतिक्रमण हर हाल में तोड़ा जाएगा। लेकिन  कार्रवाई से पहले चिन्हित सभी 1188 अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए जाएंगे। लाल निशान लगाने की गति धीमी होने के कारण अतिक्रमणकारियों को 24 अप्रैल तक ही मोहलत दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें