फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राज्य स्तरीय थांग ता में दमखम दिखाएंगे 30 खिलाड़ी

Wed, 29 Jul 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। थांग ता एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से प्रथम जिला स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 93 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। 30 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
विज्ञापन

बरखेड़ी स्थित एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन एकेडमी के चैयरमेन सुखविंदर सिंह और उद्योगपति संजय प्रकाश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इसमें जसपुर, काशीपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। आयोजक शंकर कश्यप और एसोसिएशन महासचिव मुकेश यादव ने बताया कि अमनदीप कौर, निशा कौर, अतिका चौहान, अंशिका, सोना, मानवी, वासू कुमार, शानू, हसन आदि तीस खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी 26-27 अगस्त को होनी वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान थांग ता खेल के नियम, तकनीक, संतुलन, रणनीति और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की जानकारी दी गई। वहां पर कोच अमन, राज सिंह, आकाश सिंह, करन सिंह, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें