रुद्रपुर में हुई कार्यशाला में बोलते कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत।
- फोटो : amar ujala
पीएचडी चैंबर की ओर से सोमवार को यहां एक होटल में सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बड़े उद्योगों के साथ ही छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना है ताकि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय बढ़ सके। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एमएसएमई के आने से दो लाख 85 हजार 53 लोगों को रोजगार मिला हैं।
उन्होंने कहा कि उद्योग संबंधी पॉलिसियों में जहां उद्यमियों को परेशानी हो रही है, उनमें अपेक्षा अनुसार संशोधन किया जाएगा। उद्योगों से संबंधित सभी पॉलिसियों में सुधार ला रहे हैं। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत उद्योगपतियों के कार्य किये जा रहे हैं। कहा कि नये उद्योग लगाने के लिए जिले में जमीनों की 143 डीएम के माध्यम से की जाएगी।
निर्माण से संबंधित बायलॉज के लिए जिलास्तर पर प्राधिकरण बनाकर उसका सरलीकरण किया है। वर्ष 2018 में प्रदेश सरकार द्वारा इंडस्ट्रीयल समिट बहुत उम्मीदों के साथ की है। समिट में एक लाख 24 हजार करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं।
उन्होंने उद्यमियों से अपील की है कि वे उत्तराखंड में एग्रोबेस से संबंधित उद्योग लगाएं, इसकी अपार संभावनाएं है। एमएसएमई भारत सरकार के बीके शर्मा, सिडकुल जीएम पीसी दुम्का ने भी विचार रखे। इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, राजीव घई, राज अरोरा, मनोज त्यागी, अनिल आदि मौजूद रहे।