फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दीया गोशाला से 260 पशुओं को बिरिया मझोला शिफ्ट किया

Sun, 07 Jul 2024 05:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। झनकट स्थित दीया गोशाला में कीचड़ की समस्या के कारण शनिवार को गोवंशीय पशुओं को बिरिया मझोला में शिफ्ट किया गया। जहां उन्हें बारिश से बचाने के लिए राइस मिल परिसर में टीन शेड के नीचे रखा गया।
विज्ञापन

खटीमा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार जारी बारिश के कारण दीया गोशाला परिसर में जलभराव और कीचड़ की समस्या हो रही है। पिछले दिनों जलभराव की समस्या को देखते हुए गोशाला परिसर में मिट्टी का भरान भी करवाया गया था लेकिन मिट्टी भरान के बाद बारिश होने से अब कीचड़ की समस्या हो रही है। इससे जानवरों को चारा खिलाने आदि में हो रही असुविधा को देखते हुए उन्हें ट्रैक्टर ट्रॉलियों और नगर पालिका के वाहनों से बिरिया मझोला स्थित राइस मिल में पहुंचाया गया। गोशाला के प्रबंधक बिपिन पांडेय ने बताया कि शाम तक 260 जानवरों को बिरिया मझोला स्थित राइस मिल भेजा जा चुका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें