फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 18.5 लाख की लागत से कर्मशाला का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
काशीपुर पॉलिटैक्कि की बदहाल कार्यशाला।
विज्ञापन
काशीपुर। मरम्मत के अभाव में बदहाल हो चुकी कर्मशाला के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए साढ़े 18 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक की स्थापना 1975 में हुई थी। उसी समय विभिन्न ट्रेडों के प्रयोग के लिए कर्मशाला बनाई गई थीं। इनमें मैन्युअली मशीनें, फर्नीचर समेत अन्य सामान रखा हुआ है। देखरेख के अभाव में कर्मशाला बदहाल हो गई। जगह-जगह शीशें टूटे हुए हैं। वहीं बरसात में सीमेंट की चादर की छत से पानी टपकने लगता है। इसका संज्ञान लेकर संस्थान प्रशासन ने मुख्यालय से बजट की डिमांड की थी। मुख्यालय से करीब साढ़े 18 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे मशीन, एडवांस मशीन, कार्पेंट्री, फिटिंग, प्लंबिंग, फाउंड्री व बेल्डिंग शॉप की टीनशेड मरम्मत, रंग रोगन, नए शीशें लगने आदि कार्य होगा। इसका जिम्मा कार्यदायी संस्था आरईएस को सौंपा गया है।
पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल, केमिकल पेंट, आईटी, सीएस, फार्मेसी, सिविल, कृषि, मैकेनिकल ट्रेड संचालित होती हैं। इनमें विभिन्न क्षेत्रों के करीब साढ़े नौ सौ छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। मैकेनिकल, कृषि ब्रांच में चौथे सेमेस्टर और शेष ब्रांचों में पहले और दूसरे सेमेस्टर में प्रयोग किए जाते हैं। छात्र-छात्राएं कर्मशाला में प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन



राजकीय पॉलीटेक्निक, काशीपुर, के प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने बताया कि संस्थान की कर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए साढ़े 18 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। कार्यदायी संस्था आरईएस को कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। तीन महीने में कार्य पूर्ण होना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें