फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विज्ञान महोत्सव में 252 बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए मॉडल

Fri, 20 Nov 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पंतनगर में दो दिवसीय जनपद स्तरीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। विधायक तिलकराज बेहड़ ने विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जिला विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी के नेतृत्व और निर्देशन में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ विधायक तिलकराज बेहड़, सीईओ पीएल टम्टा, डीईओ हिमांशु श्रीवास्तव और हरेंद्र कुमार मिश्रा, बीईओ सावेद आलम, प्रधानाचार्या शाइस्ता जमाल अंसारी और समन्वयक प्रेमचंद्र ने संयुक्त रूप से किया।
विधायक बेहड़ ने विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जिला विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश ने बताया कि विज्ञान महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता और अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करना है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित 252 बाल वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। इनमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी शामिल हैं। विद्यार्थियों ने सात विषयों पर आधारित प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग (कक्षा छह से आठ) और सीनियर वर्ग (कक्षा नौ से 12) में अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. वीणा पाठक और अंकित पांडे ने किया। कार्यक्रम के अंत में 24 निर्णायकों ने विद्यार्थियों के मॉडलों का मूल्यांकन किया। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक तजम्मुल हसन, शिवानी, सुरेश उप्रेती, उमेश जोशी, तारा चंद्र जोशी, हिमांशु जोशी, हरिशंकर ज्ञायिक, निर्मल न्योलिया सहित विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें