फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संस्कृत बाल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 20 Nov 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। विकासखंड जसपुर में बुधवार को खंड स्तरीय संस्कृत बाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीईओ रजनीश कुमार पचौरी के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में संस्कृत समूह नृत्य, प्रार्थना, श्लोकोच्चारण, आशुभाषण और व्याकरण सहित पांच विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को अतिथियों, शिक्षकों और निर्णायकों ने सराहा। निर्णायकों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहां बीआरपी सचिन, प्रणय कुमार, इंदू, समस्त सीआरपी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें