फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलमग्न सिसैया बंधा के 250 परिवार खुले में रहने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। शारदा सागर डैम में पानी अधिक छोड़ने से जलमग्न सिसैया बंधा के करीब 250 पीड़ित परिवारों की चौथे दिन भी प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं लेने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार कड़ाके की ठंड में खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यूपी कैनाल की ओर से लगातार डैम में अधिक पानी छोड़ने से कच्चे आवासों की मिट्टी की दीवारें टूट कर पानी में समा चुके हैं।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा से लगे ग्राम सिसैया बंधा गांव के ऊपरी हिस्से में करीब 250 परिवारों के सामने शारदा सागर डैम में अधिक पानी छोड़ने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों के घरों में पानी भरने से लोग सड़क किनारे छोटे-छोटे बच्चों के साथ कड़ाके की ठंड में खुले आसमान में रात गुजारने को मजबूर हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का घरेलू सामान पानी में डूबने से खराब हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह सिसैया बंधा में 1970 से निवास करते आ रहे हैं और अपनी मूलभूत समस्याओं से शासन प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके हैं। बावजूद उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। डैम में अधिक पानी छोड़ने के बाद जलमग्न बंधा के ऊपरी हिस्से में मगरमच्छ, जहरीले कीड़े, सांप आदि का खतरा बना हुआ है।
आंगनबाड़ी केंद्र हुआ जलमग्न
खटीमा। सिसैया बंधा में पानी भरने से आंगनबाड़ी केंद्र समेत पूूरा गांव जलमग्न स्थिति में है। गांव के दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं। जलभराव से छोटे लाल के मकान की पक्की दीवार बैठ गई है। लाल जीत का झाला टूट गया और बिरजू के आवास की मिट्टी की दीवार गिर गई। रामवृक्ष, रामवचन, हरेंद्र, लल्लन साहनी, दिनेश, विनोद, अजय कुमार, दिव्यांग सुभाष, सुनीता आदि के मकानों में लबालब पानी भर हुआ है। क्षेत्र के जलमग्न होने से ग्रामीणों की गेहूं व गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर मुख्य मार्गों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले में हुआ दिव्यांग
खटीमा। दो माह पूर्व सिसैया बंधा निवासी लालू पुत्र परमेश्वर को मगरमच्छ ने हमला कर जख्मी कर दिया था। हादसे में वह दिव्यांग हो गया। दिव्यांग लालू ने बताया कि मगरमच्छ से जख्मी करने के बाद उसे खटीमा सरकारी अस्पताल से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। उपचार के बाद उसको अपना दाहिना गवांना पड़ा। दिव्यांग ने बताया कि सरकार की ओर से उसको कोई सहायता नहीं मिली और उसने कर्ज लेकर वैशाखी खरीदी। दिव्यांग की पत्नी कलावती ने कहा कि उसका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।
डैम में पानी कम करने को योगी सरकार से वार्ता जारी : धामी
खटीमा। यूपी के अधीन शारदा सागर डैम के पानी से सिसैया बंधा में जलभराव को विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मामले को लेकर यूपी सरकार से वार्ता कर पानी कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
एसडीएम ने डैम अधिकारियों के साथ की बैठक
खटीमा। एसडीएम निर्मला बिष्ट बताया कि सिसैया बंधा में जलभराव को लेकर यूपी डैम के अधिकारियों को बुलाकर बैठक ली। अधिकारियों ने बताया कि डैम की 625 मीटर क्षमता के विपरीत 622.8 मीटर ही पानी भरा है। बताया कि यह लोग डैम की जमीन में हैं और इन्हें हटाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्हें नोटिस भी जारी हुए हैं। एसडीएम ने डैम अधिकारियों से अपील की कि वह ग्रामीणों के रहते डैम में पानी भरने की कोशिश नहीं करें। एसडीएम ने कहा कि पीड़ित परिवारों को ऊंचे स्थानों पर बसाने की व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें