फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहले दिन मूल्यांकन के लिए पहुंचे 25 कक्ष परीक्षक

Sat, 28 Mar 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा विभाग की ओर से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले दिन कॉपियां जांचने के लिए 84 कक्ष परीक्षक पहुंचे जबकि 25 गैरहाजिर रहे। मूल्यांकन का कार्य दस अप्रैल तक पूर्ण करने की तिथि तय है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने एक सप्ताह पूर्व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो चुकी है। शुक्रवार से 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य होना है। इसके लिए प्रदेश भर में 29 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र मूल्यांकन उप नियंत्रक गीता जायसवाल ने बताया कि काशीपुर में मात्र जीजीआईसी को केंद्र बनाया गया है। यहां दूसरे क्षेत्रों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 34360 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची हैं। पर्यवेक्षक अजय शंकर कौशिक ने बताया कि मूल्यांकन कार्य 10 अप्रैल तक चलेगा। केंद्र पर दो सुरक्षा कर्मी तैनात है। कार्य शांतिपूर्वक शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें