फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के 25 सैंपल फेल

Thu, 15 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मिलावटखोरी का धंधा करने वालों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यूएस नगर जिले में विभाग ने यूं तो वित्तीय वर्ष में सैकड़ों सैंपल लिए, लेकिन वर्ष 2015 में खाद्य पदार्थों के 25 सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें अधिकांश मिठाई, नूडल्स, बेकरी, पास्ता और दूध आदि के हैं।
विज्ञापन


जिन 25 लोगों के सैंपल फेल पाए गए हैं उनमें तीन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ने विभाग के नोटिस पर अपने वही सैंपल पुणे की बड़ी लैब को भेजे हैं।

अगर यहां से भी यह सैंपल फेल हो जाते हैं तो अपर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर की अदालत में इन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

फेल सैंपलों में मिठाई और बेकरी में रुद्रपुर शहर अव्वल है। यहां पर मिठाई के तीन सैंपल फेल पाए गए हैं जबकि नूडल्स में 12 सैंपल फेल हुए हैं, इनमें पांच सैंपल बाजपुर के हैं जबकि चार काशीपुर और तीन सितारगंज के हैं।

 रुद्रपुर में नमक का सैंपल भी फेल पाया गया है। जबकि खटीमा में तेल और जूस का सैंपल फेल हो गया है। बाजपुर में एक दूध का सैंपल भी फेल पाया गया। 

दूसरी ओर, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में मीट, मछली और खुले में बेच रहे खाद्य पदार्थों में गंदगी पाए जाने पर 25 से अधिक लोगों पर भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015 में जिलेभर से खाद्य सुरक्षा के लिए जिन प्रतिष्ठिानों से सैंपल लिए गए थे, उनमें 25 सैंपल फेल पाए हैं।

इनमें विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को दुबारा सचेत भी किया था कि अगर वह अपने सैंपल को अन्य बड़ी लैब में ले जाना चाहते हैं तो ले जा सकते हैं, करीब 3 प्रतिष्ठानों ने अपने सैंपल पुणे की लैब को भेजे हैं, वहां से रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें