शहर की उद्यमी और समाजसेविका अवनीत कौर ने दिल्ली में होने वाली मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन 2015 के टाप 30 में जगह बना ली है। अखिल भारतीय प्रतियोगिता के विजेता का चयन इन्हीं टाप 30 प्रतिभागियों में से किया जाएगा। अवनीत कौर ने बताया कि एक माह पूर्व उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए आनलाइन आवेदन किया था। पहले राउंड में ही वह टाप 100 में चुन ली गईं। इसके बाद इंटरव्यू राउंड में सवालों के सही जवाब देकर उन्होंने टाप 30 में जगह बनाई। 25 से 30 अक्टूबर के बीच दिल्ली में फाइनल राउंड होगा। इसके अलावा फेसबुक में भी उनके नाम के पेज को लाइक करने पर उनके अंक बढ़ेंगे। इस प्रतियोगिता में अवनीत पंजाबी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगी। अवनीत अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और अपने पति दमनप्रीत सिंह को देती हैं।