फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर कोविड अस्पताल में 24 घंटे होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर कोविड अस्पताल के सभी बेडों पर अब 24 घंटे ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी। मेडिकल कॉलेज परिसर में ऑक्सीजन के दो कैप्सूल स्थापित कर दिए गए हैं। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही ऑक्सीजन लेवल कम होने से कोरोना संक्रमितों की हो रही मौत की दर में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोविड कॉलेज में अभी सिडकुल की एक कंपनी से टैंकर के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। ऑक्सीजन टैंक खत्म होने और नए टैंकर से कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू करने में एक घंटे का समय लग रहा है। इस अवधि में बेडों पर ऑक्सीजन खत्म होने की समस्या आ रही है। इससे कम ऑक्सीजन लेवल वाले मरीजों को खतरा हो रहा है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज परिसर में दो ऑक्सीजन कैप्सूल स्थापित कर दिए हैं, जो ऑक्सीजन बैंक के रूप में कार्य करेंगे।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सामंत ने बताया कि इन कैप्सूल से कोविड अस्पताल में 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। टैंकरों के माध्यम से इन कैप्सूल में ऑक्सीजन डाली जाएगी। इससे कम ऑक्सीजन लेवल के गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी। दो-तीन दिनों के भीतर दोनों कैप्सूल से कोविड अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें