फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर के 2352 परिवार इस साल अपने मकान में मनाएंगे दिवाली

Mon, 05 May 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक भागीदारी में किफायती आवास योजना (एएचपी) में अब पात्रों को अक्तूबर में अपना मकान मिलने की उम्मीद है। पात्रों को इस योजना के अंतर्गत लगभग तीन लाख रुपये आसान किस्तों में बैंक में जमा करने होंगे।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र के तीनों स्थानों पर कुल 2352 घरों का निर्माण अंतिम चरण में है। इस योजना के तहत पात्रों को अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। पहले इस योजना में पात्र को छह लाख रुपये में से ढाई लाख की सब्सिडी केंद्र सरकार व राज्य सरकार से मिल रही थी।
पात्र को साढ़े तीन लाख रुपये आसान किस्तों में बैंक में जमा करनी होती थी। निगम सूत्रों ने बताया कि अब इस योजना में जिस पात्र का श्रम विभाग में पंजीकरण होगा, उसे विभाग की ओर से 50 हजार का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, कार्यदायी कंपनी प्रत्येक पात्र को 10-10 हजार रुपये भी देगी।
विज्ञापन

ऐसे में जिस पात्र का श्रम विभाग में पंजीकरण होगा, उसको छह लाख में से मात्र 2.90 साथ ही जमा करने होंगे। दो लाख का लोन आवास विभाग बैंक से कराकर देगा, जबकि अन्य पात्रों की तीन लाख रुपये की आसान किस्त बनेगी, जो हर महीने जमा करनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें