फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर 23 की कोरोना स्क्रीनिंग, नहीं मिले लक्षण

विज्ञापन
नेपाल सीमा पर मेलाघाट में लगे कैंप में लोगों की कोरोना स्क्रीनिंग करतीं चिकित्सक डॉ. साक्षी आर्य? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। कोरोना वायरस को लेकर नेेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी है। पांचवें दिन भी मेलाघाट में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नेपाल आने-जाने वाले 23 लोगों की कोरोना स्क्रीनिंग की, हालांकि उनमें कोई लक्षण नहीं मिले। बताया कि कुछ दिन पहले संदिग्ध बुखार पीड़ित नेपाली युवती से संपर्क का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार से नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बना दिया गया है। चार दिन से नेपाल सीमा पर कैंप लग रहा है, अभी तक कोरोना वायरस के लक्षण किसी में नहीं मिले हैं। शुक्रवार को पांचवें दिन मेलाघाट एसएसबी चौकी के पास डॉ. साक्षी आर्या ने नेपाल आने-जाने वाले 23 लोगों की स्क्रीनिंग की। उन्होंने बताया कि इस बीच किसी में भी कोई लक्षण नहीं मिले, लेकिन तीन दिन पहले संदिग्ध बुखार से पीड़ित नेपाली युवती से संपर्क का प्रयास जारी है। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता का क्रम जारी रहने की भी बात कही गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ता धनेश्वरी देवी, एसएसबी के अधिकारी, जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें