फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन सामग्री में फंसने से डंपर के हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में उपखनिज निकालते समय बुधवार को डंपर की चपेट में आकर घायल हुए हेल्पर की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
टांडा बंजारा, सुल्तानपुर पट्टी निवासी कुंवर सिंह ने सुल्तानपुर पट्टी चौकी में तहरीर दी है। कहा कि उनका बेटा राजकुमार (24) एक डंपर पर हेल्पर था। बताया कि आठ मई को उनका बेटा राजकुमार चालक के साथ खनन सामग्री भरने के लिए बुध बाजार घाट गया था। आरोप है कि चालक ने राजकुमार से डंपर पर चढ़कर खनन सामग्री लेबल करने को कहा। कहा कि इसी दौरान चालक ने अचानक डंपर का डाला ऊपर उठा दिया, जिस पर राजकुमार डाले से गिरकर डंपर और उपखनिज की ढांग के बीच में फंस गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल राजकुमार ने चामुंडा स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल ने शव का पोस्टमार्टम कराया। राजकुमार अपने पीछे पत्नी सुषमा के अलावा दो मासूम बच्चे अवनी (4) और शौर्य (2) को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें