फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा को काशीपुर में महापंचायत 30 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मी ठेका प्रथा बंद करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम में 30 जनवरी को महापंचायत करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बन्नू और प्रदेश सचिव जितेंद्र देवांतक ने बताया कि महापंचायत में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, विधायक हरभजन सिंह चीमा व महापौर ऊषा चौधरी को आमंत्रित किया है। महापंचायत की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत भाई करेंगे। उन्होंने नगर निगमों और पालिकाओं में सफाई कार्य में ठेका प्रथा पूरी तरह से बंद करने, राज्य में 25 हजार कर्मियों की नियुक्तियां करने, सफाई कर्मियों को राज्य कर्मियों की भांति सुविधाएं देने आदि मांगे शामिल हैं। इस मौके पर सुमित सौदा, अमित टांक, सुरेश सौदा, हुकुम सिंह, बृजेश, विरेंद्र, मनोज, राजीव, अनिल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें