फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों पर मंडरा रहा है छंटनी का खतरा: कैलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में अखिल भारतीय संयुक्त ट्रेड यूनियनों के जेल भरो आंदोलन के आह्वान पर रुद्रपुर में विभिन्न ट्रेड यूनियनों से जुड़े लोगों ने शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने सभा कर केंद्र में काबिज मोदी सरकार पर श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

सोमवार को विभिन्न ट्रेड यूनियनों से जुड़े लोग अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में एक्टू के जिलाध्यक्ष दिनेेश तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का मजदूर विरोधी तानाशाही चरित्र अब अधिकाधिक उजागर होता जा रहा है। भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य कैलाश पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही कारपोरेट परस्त मजदूर विरोधी जनविरोधी नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था की हालत बदतर होती जा रही है। कामगारों पर छंटनी का का खतरा मंडरा रहा है और बेरोजगारी में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। दो करोड़ बेरोजगारों को हर साल रोजगार देने के वादे के साथ सत्ता में आई सरकार जनता को सांप्रदायिक आधार पर बांटकर आपस में लड़ाने का षड्यंत्र कर रही है। आशा यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने कहा कि लंबे समय से काम कर रही आशा, आंगनबाड़ी और भोजनमाता न्यूनतम वेतन से वंचित है। इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की नाक के नीचे सिडकुल में संसद से पारित श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, ठेका प्रथा और निजीकरण का विरोध, श्रम कानूनों का बिना शर्त लागू करने की मांग उठाई गई। इसके बाद श्रमिकों ने शहर के विभिन्न मार्गों में जुलूस भी निकाला। वहां भाकपा माले के जिला सचिव आनंद नेगी, मीरा पाल, सेंचुरी मिल के श्रमिक नेता किशन बघरी, डॉ. महेंद्र शर्मा, नरेंद्र राठी, रामराज, रवींद्र चौबे, सुरेश पाल, विनोद शर्मा, ललित मटियाली, प्रकाश नेगी, शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें