फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस की छात्राओं का सात दिवसीय विशेष शिविर श्रमदान और स्वच्छता कार्यक्रम के साथ शुरू हो गया। प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने युवाओं से समाज के लिए परोपकार के कार्य और राष्ट्रीय हित में अपनी सोच बनाने का आह्वान किया। बौद्धिक सत्र में जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के डॉ. संजय रावत ने स्वयंसेवियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कहा कि संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखना भी हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। निर्मला जोशी ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमला बोरा ने किया। वहां एनएसएस प्रभारी डॉ. नरेश कुमार, डॉ. शशिबाला वर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. नाजिस खान, डॉ. कमला भारद्वाज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें