फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के शिक्षक तो शिक्षित हैं लेकिन छात्र संख्या घटना चिंता का विषय है: पांडे

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बाल पुस्तकालय का उद्घाटन किया और साक्षरता रैली को हरी झंडी दिखाई। शिक्षामंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के योग्य शिक्षकों के बावजूद छात्र संख्या का घटना चिंता का विषय है। जबकि पब्लिक स्कूलों के अधिकांश शिक्षक अप्रशिक्षित हैं।
विज्ञापन


पांडे ने सामाजिक संस्था रूम-टू रीड एवं सर्व शिक्षा अभियान के सौजन्य से कक्षा-एक और दो के लिए स्थापित पुस्तकालय का शुभारंभ किया और एक कदम स्कूल की ओर साक्षरता जागरूकता रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षित कर देश के भविष्य की रक्षा करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर उषा चौधरी ने की। रूम-टू रीड संस्था के मोहित शर्मा ने बताया पुस्तकालयों की देखभाल शिक्षक करेंगे।

बीआरसी में जलभराव की जिम्मेदारी मेरी
काशीपुर। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे बीआरसी परिसर स्थित आदर्श विद्यालय चैती में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। लेकिन परिसर में पानी भरा था कई लोगों ने पांडे का ध्यान परिसर में जल भराव की ओर दिलाया तो उन्होंने तपाक से कहा इसकी जिम्मेदारी मेरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें