फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बाटे ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा ने वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया। इसमें ग्राहकों को 40 करोड़ रुपये का ऋण बांटा गया। मंगलवार को मोहल्ला पटेल नगर स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित शिविर का शुभारंभ पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड अंचल के प्रमुख महाप्रबंधक एसके आरोड़ा, हल्द्वानी रीजन के उप महाप्रबंधक जेएन चोपड़ा ने किया।
विज्ञापन

शिविर में ग्राहकों को किसान क्रेडिट कार्ड, गोल्ड लोन, गृह ऋण, मुद्रा ऋण, वाहन ऋण योजनाओं के तहत ग्राहकों को 40 करोड़ रुपये का ऋण बांटा गया। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित ग्राहक सुदर्शन कपूर और स्वतंत्रता सेनानी केशर सिंह नेगी को प्रमुख महाप्रबंधक एसके अरोड़ा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां बॉब मुख्य शाखा के चीफ मैनेजर विपिन आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें