फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने किया पशु आहार निर्माण इकाई का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा बाइपास रोड स्थित आंचल पशु आहार निर्माण शाला का शनिवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्माणशाला के आधुनिकीकरण के लिए 1.80 करोड़ देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

शनिवार को खटीमा जाते समय सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत किच्छा बाइपास रोड पर आंचल पशु आहार निर्माण इकाई पहुंचे। रावत ने निर्माणशाला में प्रयोगशाला, कार्यालय, मिनरल मिक्चर प्लांट के साथ ही उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया। उन्होंने निर्माण इकाई के महाप्रबंधक एचएस कुटौला को परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और पशु आहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने को कहा। सहकारिता मंत्री ने इस दौरान निर्माण इकाई के आधुनिकीकरण के लिए 1.80 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने वहां पर उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाने के साथ ही परिसर में सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए। कहा राज्य के पशुपालकों के हित में पशु आहार की कीमत 100 रुपये प्रति क्विंटल घटा दी गई है। पांच वर्ष से अधिक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी एक स्थान पर नहीं टिक पायेगा। रावत का भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, दुग्ध उत्पादन संघ अध्यक्ष तिलकराज गंभीर, सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत, विपिन जोशी, राजेश दुबे, एसके चौधरी, उत्तम दत्ता आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

निर्माणशाला के आधुनिकीकरण को 1.80 करोड़ की घोषणा
सहकारिता मंत्री ने किया पशु आहार निर्माण इकाई का निरीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें