फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मरीजों का कार्ड टेस्ट निकला पॉजीटिव

Wed, 30 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर में डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। डेंगू बुखार के पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं 21 मरीजों के  कार्ड टेस्ट पॉजीटिव निकले हैं। डेंगू बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या के  बाद अस्पताल प्रबंधन ने तीसरा डेंगू वार्ड भी खोल दिया है। डेंगू वार्ड में भर्ती तीन मरीज स्वस्थ होने के बाद घर चले गए हैं। वहीं डेंगू बुखार से पीड़ित एक रोडवेज कर्मी राममूर्ति अस्पताल बरेली में भर्ती हैै।
विज्ञापन

शहर के प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में आने वाले डेंगू बुखार के अधिकांश मरीज मलिन बस्तियों के हैं। इनकी तादाद में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को डेंगू वार्ड  में पांच नए मरीज काजल राय (38) निवासी संजयनगर, हुशना (35) भूतबंगला, आयुष (11) शिवनगर, नूरी (22) और अफजल (19) शामिल हैं। परिवहन निगम में कंडक्टर दिलीप पाठक निवासी खेड़ा का कार्ड टेस्ट पॉजीटिव निकलने और प्लेटलेट्स काफी कम निकले। जिसके बाद वे राममूर्ति अस्पताल बरेली में भर्ती हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. एमके तिवारी ने बताया कि वर्तमान में 11 मरीज डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। तीन मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अस्पताल में भर्ती छह मरीजों और ओपीडी में आए 15 मरीजों का कार्ड टेस्ट पॉजीटिव निकले हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक और डेंगू वार्ड खोल दिया गया है। जिसके बाद डेंगू वार्ड की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें