पुलिस ने नशे के दो कारोबारियों को दबोच कर उनके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी बीएस बिष्ट ने कांस्टेबल कुलदीप सिंह और प्रदीप सिंह के साथ ढेला नदी के पुल पर एक बाइक को रोका। बाइक चालक और पीछे बैठे व्यक्ति के बीच में दो कट्टे रखे थे। पुलिस ने चैक किया तो उनमें गांजा भरा हुआ था। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम गुड्डू पुत्र हरप्रसाद सिंह और ब्रजपाल पुत्र चेतराम निवासी ग्राम रत्तुपुरा थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद यूपी बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ जीसी टम्टा ने बताया कि दोनों नशीले पदार्थों के तस्कर है।
ह यूपी और उत्तराखंड में नशे की वस्तुओं की तस्करी में लिप्त रहते है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए गांजे के कीमत करीब 50 हजार रुपये है।