फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किशोरों समेत 21 नशेड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। नानकमत्ता थाना और खटीमा कोतवाली पुलिस ने नानकसागर पार के जंगल में नशे के खिलाफ अभियान में पांच किशोरों के साथ ही 21 नशेड़ियों को हिरासत में लिया। तीन तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 13 ग्राम स्मैक, नगदी आदि बरामद की। डीआईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने पुलिस टीम के लिए पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

सीओ मनोज ठाकुर के नेतृत्व में खटीमा और नानकमत्ता पुलिस ने नानकसागर पार के गिधौर और काला बूटा वन क्षेत्र में नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने खटीमा, टनकपुर, बनबसा क्षेत्र के पांच किशोरों समेत सन्नी पोखरिया मेन मार्केट खटीमा, अविनाश सावंत मेलाघाट रोड खटीमा, छत्रपाल वर्मा मीना बाजार बनबसा चंपावत, अमन राणा, अभिषेक सिंह, विजेंद्र सिंह निवासी ऊंची महुंवट खटीमा, आमिर, मो. अलीम, अजमल निवासी वार्ड छह खटीमा, अविनाश राणा बिगराबाग खटीमा, नीरज अधिकारी वार्ड 11 टनकपुर चंपावत, इरफान वार्ड चार खटीमा, अनुराग गोस्वामी और दीपक थापा निवासी चारुबेटा खटीमा, शोभित बिष्ट खटीमा, सुनील चंद कंजाबाग खटीमा को स्मैक व एविल के इंजेक्शनों के साथ पकड़ा। भनक लगते ही तस्कर ग्राम गिधौर निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ जस्सी उर्फ लाली अपने भाई अक्की और छबेग सिंह उर्फ छेगी के साथ दो बाइक और मोबाइल छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से 13 ग्राम स्मैक, 19 मोबाइल, 11 बाइक, एक स्कूटी और 4500 रुपये नकद, एविल के खाली इंजेक्शन, सिरिंज और नशे में प्रयुक्त होने वाली पन्नियां बरामद कीं।
विज्ञापन

पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 8/22/ 27/29 तथा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया। वहीं नाबालिगों के खिलाफ 77 तथा 78 अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पांचों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम में ये थे शामिल
नानकमत्ता। सीओ खटीमा मनोज ठाकुर, एसएसआई खटीमा लक्ष्मण सिंह, थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एसआई धर्मेंद्र आर्य, एसआई नवीन बुधानी, खटीमा के ललित मोहन रावल, नानकमत्ता के हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह, कांस्टेबल हरेंद्र थापा, प्रकाश आर्य, हेमचंद फुलारा, खटीमा के कांस्टेबल वीरेंद्र नेगी, शहनवाज अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें