फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी पंजीकरण के लिए फर्जी त्यागपत्र भेजकर गुमराह करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में कुछ लोगों ने वक्फ बोर्ड की ओर से काजीबाग मस्जिद प्रबंध समिति के लिए नामित सदस्य का त्यागपत्र बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। जांच में प्रस्तुत किया गया त्यागपत्र फर्जी पाया गया। बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने उक्त त्यागपत्र अस्वीकार कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीबाग स्थित मस्जिद की प्रबंध समिति के विवाद को लेकर 2015 में काशीपुर के एसडीएम को रिसीवर नियुक्त किया था। बाद में नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने हाजी अब्दुल अलीम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था, जिसमें अली अनवर को सचिव बनाया। जनवरी 2019 में मस्जिद के कुछ किराएदारों ने नौ सदस्यीय कमेटी का गठन कर पंजीकरण के लिए वक्फ बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति के एक सदस्य अरसलान मियां के फर्जी हस्ताक्षरों से उसका त्यागपत्र बोर्ड को भेज दिया। जांच करने पर उक्त त्यागपत्र फर्जी पाया गया।
अरसलान के बयान दर्ज करने के बाद वक्फ बोर्ड के कार्यपालक अधिकारी अब्दुल अलीम अंसारी ने उक्त त्यागपत्र अस्वीकार कर दिया। बोर्ड के इस मामले में फर्जी त्यागपत्र व कमेटी पेश करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें