फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: चारूबेटा ने नगरा को हरा फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। चकरपुर के गोसीकुआं भट्टा स्थित शारदा स्टेडियम में चल रही तृतीय जगन्नाथ शाह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चारुबेटा ने नगरा की टीम को पांच विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


शनिवार को हुए सेमीफाइनल में नगरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 133 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें टीम के मोहित ने 64 रन बनाए। जवाब में चारुबेटा की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।

चारुबेटा के सोनू रैना ने 42 और सन्नी ने 31 रन बनाए। नगरा के दिनेश व कैलाश ने दो-दो विकेट झटके। मैच में अंपायर की भूमिका विशाल, चंद्रशेखर भट्ट ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रंजीत मेहरा, नरेंद्र,, नंदन सिंह जिमिवाल, बाबी खोलिया, संजू भट्ट, श्याम सिंह, मुन्ना, महेंद्र बोरा, नवीन बोरा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें