काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कई स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये दिए हैं।
विधायक ने 9 करोड़ 56 लाख 57 हजार की लागत से बन रही क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर निर्माण कंपनियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
शनिवार को विधायक चीमा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि विधायक निधि से एक करोड़ 86 लाख 36 हजार की लागत से रामनगर रोड से आनंद आश्रम तक 2.60 किलोमीटर सड़क का निर्माण चल रहा है।
वहीं, रुद्रपुर मार्ग पर जैतपुर घोषी से सीतारामपुर और विश्वकर्मा पेपर मिल तक 4.30 किलोमीटर सड़क का निर्माण 4 करोड़ 7 लाख की लागत से चल रहा है। उधर, चांदपुर सैनिक कॉलोनी में एक करोड़ की लागत से सड़क निर्माण चल रहा है। ब्यूरो