फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के बजेटी निवासी पूर्व सैनिक की चकरपुर में बाइक से गिरकर मौत 15-12-47

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। टनकपुर हाईवे पर चकरपुर कस्बे के पास लिफ्ट लेकर बाइक में पीछे बैठे पूर्व सैनिक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पूर्व सैनिक एक माह पहले ही पिथौरागढ़ से चकरपुर में आकर किराए के मकान में परिवार समेत रह रहे थे।
विज्ञापन

मूल रूप से पिथौरागढ़ के बजेटी गांव निवासी और हाल निवासी चकरपुर ग्रिफ से सेवानिवृत्त हवलदार पुष्कर राम (70) बुधवार देर शाम किसी काम से खटीमा बाजार आए थे। चकरपुर निवासी राजू से लिफ्ट लेकर घर लौट रहे थे कि अचानक बाइक से गिर गए। उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. केसी पंत ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, बृहस्पतिवार को परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। मृतक पूर्व सैनिक के परिवार में पत्नी गंगोत्री देवी, बेटा संतोष और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो गई है। बेटे संतोष ने बताया कि उसके पिता ने नानकमत्ता में दो बीघा जमीन ले रखी थी, जिसमें खेतीबाड़ी कर रहे थे। एक माह पहले ही पिथौरागढ़ गांव से यहां आकर रह रहे थे। चकरपुर चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि अचानक बाइक से गिरने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें