फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टर और कांग्रेसी नेता भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज के इलाज को लेकर डॉक्टर और कांग्रेसी नेता के बीच नोकझोंक हुई। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कांग्रेसी नेता और उसके साथी को कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें भेज दिया।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी निवासी ट्रैक्टर चालक ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। बताया गया कि वह एक कांग्रेसी नेता के फार्म हाउस पर काम करता है। परिजन उसे राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। इसी बीच परिजनों ने उक्त नेता से फोन कर ड्यूटी पर तैनात मरीज का इलाज शुरू न करने शिकायत की। इस पर वह नेता अपने एक अन्य साथी के साथ अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि जब उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से मरीज का इलाज करने का अनुरोध किया तो वह भड़क गए और उनमें बहस शुरू हो गई। कांग्रेसी नेता ने डॉक्टर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इधर, डॉक्टर का कहना था कि मरीज के स्वास्थ्य में सुधार है और उसे प्राथमिक इलाज दे दिया था। इसके बाद वह दूसरे मरीजों को देखने लगे थे। कहा कि कांग्रेसी नेता और उसके साथी ने ही उनसे अभद्रता की और हाथापाई पर उतर आए थे। डॉक्टर की सूचना पर एसएसआई राजेश यादव दोनों को कोतवाली ले गए और समझा बुझाकर घर भेज दिया। बताया कि दोनों पक्ष के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें