फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रिकांड में मशरूम प्लांट हुआ खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर। ग्राम शिमला पिस्तौर में स्थित मशरूम प्लांट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते पूरा प्लांट जल गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर अचानक प्लांट में आग लग गई। जब तक ग्रामीण प्लांट तक पहुंचते आग ने पूरे प्लांट को चपेट में ले लिया। ग्राम प्रधान संजय छाबड़ा ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल वाहन के पहुंचने तक प्लांट राख हो चुका था। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।

प्लांट स्वामी वेद प्रकाश छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने लाखों रुपये की लागत से 60 गुणा 60 फुट का प्लांट लगाया था इसमें मशरूम का उत्पादन भी शुरू हो गया था। बताया कि आग से लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पटवारी वाहिद हुसैन और कानूनगो धन सिंह ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन





दमकल वाहन को आसपास की फैक्ट्रियों में नहीं मिला पानी
लालपुर। ग्राम प्रधान संजय छाबड़ा ने कहा कि गांव में स्थित उद्योग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं । उद्योगों में कहीं पर भी आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। जिस स्थान पर आग लगी थी वहां पर भी कई फैक्ट्रियां मौजूद थीं। लेकिन किसी में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण दमकल कर्मियों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें