फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर ने पंतनगर को 50 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा में क्रिकेट एसोसिएशन आफ ऊधमसिंह नगर की ओर से चीनी मिल मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग मैच के पहले दिन रुद्रपुर ने पंतनगर की 50 रनों से हराया।
विज्ञापन

रविवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व रणजी खिलाड़ी मोहम्मद उबैद कमाल और एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने किया। पहला मैच रुद्रपुर और पंतनगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए रुद्रपुर ने 25 ओवरों में 178 रन बनाये। अपनी टीम के लिए कमलकांत ने 51 रन बनाए। विक्रम ने 26, जतिन ने 24 रनों का योगदान दिया। पंतनगर की ओर से सौरभ और अमन ने दो-दो विकेट लिये। पंतनगर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 ओवरों में मात्र 128 रनों में सिमट गई। अपनी टीम के लिए सतीश और मनदीप ने दो-दो विकेट लिए। आयोजक त्रिलोक सिंह जीना ने बताया कि सोमवार को किच्छा और सितारगंज के साथ ही बाजपुर और गदरपुर के बीच मैच खेला जाएगा। वहां पर दीपक मेहरा, अनिल ठाकुर, भूपेश दुम्का, श्याम बिष्ट, नूर आलम, अजय श्रीवास्तव, फरीद बाबा, अजय प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें