फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज काशीपुर में

विज्ञापन
विज्ञापन
मरुद्रपुर। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को काशीपुर पहुंच रहे हैं। डीएम डॉ.नीरज खैरवाल ने बताया कि सीएम बुधवार सुबह 10:10 बजे एयरपोर्ट नई दिल्ली से स्टेट प्लेन से प्रस्थान कर 10:55 पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 11:05 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 11:20 बजे स्टेडियम ग्राउंड हेलीपेड काशीपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां से महादेव नगर ढकिया नंबर-2 कुंडेश्वरी में 11:40 से 11:55 बजे तक गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित अखंड पाठ में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे से 12:10 तक वीरेंद्र सिंह बिष्ट के आवास पर रहेेंगे। इसके बाद 12:20 बजे रामलीला मैदान काशीपुर पहुंचकर दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को ऋण वितरण करने के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। अपराह्न 1:40 बजे हवाई मार्ग से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें