जिला स्तर पर भी अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय से जिले के हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जा रही है। पुलिस कार्यालय में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार काशीपुर में 225 और रुद्रपुर में 200 हिस्ट्रीशीटरों को सूचीबद्ध किया गया है।
ऊधमसिंह नगर अपराध के लिहाज से संवेदनशील हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि जिला यूपी के पांच जिलों की सीमाओं से सटा हुआ है। जघन्य अपराधों को अंजाम देने के बाद अपराधी यूपी के कई स्थानों को अपनी शरणस्थली बना लेते हैं।
आपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय लोगों की पुलिस हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निगरानी करती है। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 425 हिस्ट्रीशीटर सूचीबद्ध किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 225 काशीपुर और 200 रुद्रपुर में हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लगातार सक्रिय अपराधियों की निगरानी की जा रही है। (संवाद)
जिले को अपराध मुक्त करने के प्रयास लगातार जारी हैं। अपराधियों को संरक्षण किसी भी कीमत पर नहीं दिया जाएगा। हिस्ट्रीशीटरों की समय-समय पर थानों में परेड कराई जा रही है। जिले में 425 अपराधियों को सूचीबद्ध किया है। - डीएस कुंवर, एसएसपी।