फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जमीन का म्यूटेशन कराने के नाम पर 20 लाख 53 हजार हड़पे

Wed, 13 May 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक व्यक्ति ने म्यूटेशन (दाखिल खारिज) कराने के नाम पर 20 लाख 53 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ग्राम पट्टीकला मझरा घोसीपुरा थाना स्वार जिला रामपुर निवासी असलम पुत्र जुम्मा ने कुंडा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया लगभग 5 वर्ष पूर्व ग्राम सरवरखेड़ा अय्यूब अली से ग्राम सरवरखेड़ा में लगभग डेढ़ बीघा जमीन खरीदने का सौदा किया था।
विज्ञापन

अय्यूब ने कहा कि उसकी जमीन का म्यूटेशन मेरे नाम पर चढ़वा लो। उसके बाद वह उसकी रजिस्ट्री करा देगा। कुछ समय बाद उसकी मुलाकात चीमा पेपर मिल के पास स्थित एक ढाबे पर काशीपुर निवासी व सीआईएसएफ दिल्ली में स्टेनों शाहीने अंजुम से हुई। शाहीने अंजुम ने कहा कि गाजियाबाद निवासी पत्रकार दीपक शर्मा की उत्तराखंड के बड़े-बड़े सरकारी अफसरों से अच्छे संबंध हैं। वह 20 लाख रुपये में म्यूटेशन करा देगा। इस दौरान एक व्यक्ति विशाल को मुख्यमंत्री का पीएसओ बताकर बातचीत कराई गई।
पीड़ित के मुताबिक इन लोगों ने उससे चार महंगे मोबाइल मंगवाए और काशीपुर निवासी सन्नी को सौंपने के लिए कहा। उसके कुछ समय बाद दीपक शर्मा ने व्हाट्सएप पर कॉल करके कहा कि वह व शाहीने अंजुम आपकी जमीन के म्यूटेशन के संबंध में रुद्रपुर में डीएम से मिलने आ रहे हैं। कुछ रुपये लेकर आ जाना। उनके कहने पर वह गांव के दो व्यक्तियों के साथ दीपक शर्मा व शाहीने अंजुम से डीएम ऑफिस में मिला। पीड़ित ने आरोप लगाया इस तरह आरोपियों ने उससे अलग-अलग समय में 20 लाख 53 हजार 999 रुपये ले लिए। जब भी दीपक शर्मा से म्यूटेशन कराने की बात कहता है, तो दीपक शर्मा कहता कि उसकी अफसरों से बात हो रही है जल्द ही जमीन का म्यूटेशन चढ़ जाएगा। आरोप लगाया अब आरोपियों ने उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया है। कुंडा कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीपक शर्मा, शाहीने अंजुम, सन्नी और विशाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें