फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बेटी की सगाई में दावत को पहुंचा 20 किलो गोवंश का मांस, पूछताछ में की गोवंश का वध करने की पुष्टि

Wed, 02 Sep 2026 10:39 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

गोवंश स्क्वाड ने छापा मारकर 20 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने गोवंश के वध की पुष्टि की है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में गोवंश स्क्वाड ने छापा मारकर 20 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने गोवंश के वध की पुष्टि की है। इस मांस का प्रयोग एक आरोपी की बेटी की सगाई की दावत में किया जाना था।

मंगलवार शाम गोवंश स्क्वाड प्रभारी पंकज बेलवाल को ग्राम सैंजना में गोवंश के वध की सूचना मिली। वह टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद नवी अहमद भागने लगा लेकिन उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। नवी अहमद ने बताया कि उसने अपने साथी अली हसन के साथ मिलकर दुकान में ही गोवंश का वध किया था। मांस का कुछ हिस्सा बेच दिया था बाकी अली हसन दावत के लिए अपने घर ले गया है।

सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मृगेश चौधरी मौके पर पहुंचे और बरामद मांस का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। पुलिस ने मांस के साथ वध में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी कब्जे में लेकर सील कर दिए हैं।

सगाई से पहले घर में दबिश, मांस बरामद

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियो के मांस घर ले जाने की बात पर पुलिस के साथ टीम ने अली हसन के घर दबिश दी। उस समय दावत की तैयारी चल रही थी। टीम के अचानक घर पहुंचने से हड़कंप मच गया। टीम ने घर की रसोई से प्रतिबंधित मांस बरामद किया और आरोपी को भी दबोच लिया।

पूर्व में भी जेल जा चुका है आरोपी
गोवंश स्क्वाड प्रभारी एसआई पंकज बेलवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नवी अहमद का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। आरोपी पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। आरोपी यूपी क्षेत्र से सटे कल्याणपुर का निवासी है। यूपी से भी उसका आपराधिक खंगाला जा रहा है।

मामले में प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर ली गई है।- डीआर वर्मा, सीओ किच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें