फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक मेडिकल स्टोर से 1955 नशीले कैप्सूल बरामद, केस दर्ज

Wed, 08 Oct 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कुमाऊं रेंज की एसओटीएफ की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर पर भारी मात्रा में नशीली दवाएं टीम ने जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आईजी कुमाऊं मंडल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड के आदेश पर बनभूलपुरा और किच्छा के बाद एसओटीएफ व औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने मंगलवार को आर्यनगर रोड स्थित माता गर्जिया मेडिकल स्टोर पर छापा मार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गईं। इसमें मुख्य रूप से ट्रामाडोल के 646 कैप्सूल और अल्प्राजोलम के 953 कैप्सूल कुल 1955 कैप्सूल बरामद हुए हैं। टीम की पूछताछ के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी सौरभ सारस्वत कोई वैध अभिलेख व बिल नहीं दिखा सका। टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि औषधि नियंत्रक विभाग की ओर से भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम में औषधि निरीक्षक निधि शर्मा, कुमाऊं एसओटीएफ के टीम प्रभारी दीपा अधिकारी, एसआई गणेश पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें