फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले के 194 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा उपहार

Sun, 10 Sep 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के जन्मदिन पर राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत बुजुर्गों मिलेंगे जरूरी उपकरण
विज्ञापन

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से चयनित किए गए हैं वरिष्ठ नागरिक
रुद्रपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एल्मिको) की ओर से जिले में जल्द शिविर लगाए जाएंगे। इनमें राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे चयनित वरिष्ठ नागरिकों को उपकरण बांट जाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि एल्मिको की ओर से जिले में पहले दिव्यांगों के लिए शिविर लगाए गए थे। इनमें वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जरूरत के मुताबिक व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक, नजर के चश्मे, सिलिकन फोम तकिया आदि उपकरण के लिए चयनित किया गया था। इन्हें 17 सितंबर के आसपास बांटने के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जिले में शिविर स्थल का चयन किया जा रहा है। इनमें जिले की 88 महिलाओं और 106 पुरुषों को करीब 17,50,000 रुपये के उपकरण दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में राष्ट्रीय वयोश्री योजना की शुरुआत हुई थी। केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को स्वनिर्भर बनाना है।

-इंसेट-

बुजुर्गों को यह जरूरी उपकरण मिलेंगे
उपकरण का नाम और संख्या
घुटनों का सपोर्ट (नी ब्रेस) - 216
कान की डिजिटल मशीन - 118
एडजस्टेबल वॉकिंग स्टिक - 08
व्हीलचेयर विद कमोड - 45

चेयरस्टूल विद कमोड - 35
सिलिकन फोम तकिया - 61
फोल्डिंग व्हीलचेयर - 51

फोल्डेबल वॉकर - 04
फुट केयर किट - 33
स्पाइनल सपोर्ट - 04
एलएस बेल्ट - 108
वॉकिंग स्टिक - 163
चश्मे - 113
बैसाखी - 4
कुल - 963
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें