फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूपीसीएल ने 194 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Mon, 10 Mar 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूपीसीएल ने दो दिन में 194 बकायेदारों के कनेक्शन काटे हैं। करीब 15.5 लाख रुपये का बकाया वसूला है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने नगर क्षेत्र के कई इलाकों में शनिवार और रविवार को अभियान चलाया। यूपीसीएल के अवर अभियंता पारुल चौधरी ने बताया कि शनिवार को 89 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। शिविर लगाकर नौ लाख रुपये राजस्व वसूला गया। रविवार को बिल जमा न करने वाले 105 उपभोक्ताओं के संयोजन काट दिए। 6.5 लाख रुपये का बकाया वसूला गया। उन्होंने बताया कि एक महीने से अधिक समय तक बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के संयोजन काटे जा रहे हैं। शिविर लगाकर बकायेदारों को बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब विजिलेंस की टीम काटे गए कनेक्शनों की जांच करेगी। संवाद
विज्ञापन


मझोला और हल्दी में 18 बिजली कनेक्शन काटे

मझोला। ऊर्जा निगम की टीम ने रविवार को भी मझोला और हल्दी गांव में बिजली बिल की वसूली को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 18 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव ने सभी बकायेदारों से शीघ्र बिजली बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें