फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का पेप्सी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन बुधवार से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सी और पेप्सिको के गुजरात के किसानों पर एक विशेष किस्म के आलू उगाने के मामले में अहमदाबाद की एक अदालत में मुकदमा दर्ज करने का भाकियू ने कड़ा विरोध किया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि भाकियू किसी प्रकार से किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। बुधवार से देश भर में पेप्सी के खिलाफ आंदोलन होगा।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि भाकियू ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किसानों का पेप्सी के हाथों उत्पीड़न रोकने की मांग की थी, लेकिन पीएम की ओर से इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अदालत में किसानों से एक-एक करोड़ का जुर्माना वसूलने का मुकदमा दर्ज किया है। भाकियू के जिला महासचिव बलविंदर सिंह संधू ने कहा कि हालांकि किसानों की गेहूं की कटाई चल रही है, इसके बावजूद पेप्सी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कॉपीराइट एक्ट के नाम पर किसानों का उत्पीड़न शुरू हो गया है। बहुराष्ट्रीय कंपनियां कांट्रेक्ट फार्मिंग कर किसानों को गुलाम बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें