फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारी सीजन पर सुरक्षा की दृष्टि से किया गया स्टेशन पर मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्टेशन अधीक्षक कक्ष के सामने बैंच के नीचे कपड़े की पोटली में संदिग्ध समान होने की सूचना मिली। इसपर आरपीएफ, जीआरपी व रेल कर्मियों के सहयोग से उक्त स्थान को खाली कराकर फ्लोरोसेंट टेप चारों तरफ बांध कर उक्त स्थान की घेराबंदी की गई।
विज्ञापन


संबंधित उपकरणों से उक्त संदिग्ध पोटली को खोलकर चेक किया गया तो उसमें दो अदद नए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजर मिले। इस बीच यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा से पूछने पर बताया गया कि मुख्यालय निर्देशानुसार फेस्टिवल सीजन में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें