फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ साल पुराना शिव मंदिर भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। तराई के आदिवासी बुक्सा जनजाति समुदाय की अटूट आस्था के केंद्र रामबाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में कांवड़िये शिवलिंग में जलाभिषेक के लिए जुटते हैं। मान्यता है कि तकरीबन 300 साल से अधिक प्राचीन इस शिवालय में भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती है। इस दौरान यहां छह दिनी मेला भी लगता है।
विज्ञापन


मंदिर की स्थापना वर्तमान पुजारी चंदू सिंह के परदादा कल्याण सिंह ने की थी। चंदू सिंह ने बताया कि संतान न होने पर उसके परदादा ने हिमालय में जाकर कठोर तपस्या की थी। तपस्या के दौरान स्वयं शिव जी ने उन्हें दर्शन दिए और चंदायन स्थित उनके निवास से तीन मील दूर दक्षिण की ओर एक ऊंचे टीले में मौजूद एक शिवलिंग को ढ़ूंढकर वहां एक मंदिर की स्थापना करने पर सभी मनोकामना पूरी होने की बात कही थी। उस दौरान तराई में घने जंगलों में आदिवासी बुक्सा जनजाति के लोग ही निवास करते थे।

चंदू सिंह के परदादा ने हिमालय से लौटकर ग्रामीणों के साथ मिलकर रामबाग स्थित टीले से शिवलिंग को ढूंढ निकाला और उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण कर शिवलिंग की स्थापना की। जिसके बाद उसके पिता भागमल सिंह का जन्म हुआ और उनका वंश आगे बढ़ा था। तभी से यहां प्रतिवर्ष शिवरात्रि के अवसर पर मेला लगता आ रहा है। 13 फरवरी से शुरू होने वाली मेले की तैयारी जोरों पर हैं। 14 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के अलावा क्षेत्र भर के श्रद्धालु मंदिर स्थित शिवलिंग में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


घटता-बढ़ता रहता है शिवलिंग का आकार
दिनेशपुर। रामबाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर के वर्तमान पुजारी चंदू सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थित शिवलिंग का आकार समय-समय पर घटता बढ़ता रहता है। उनका दावा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल शिवलिंग का आकार ढाई इंच के करीब बढ़ा है। उन्होंने बताया कि मंदिर के आस-पास खुदाई के दौरान कई मूर्तियां मिली थी। लेकिन उचित रखरखाव और देखभाल नही होने पर बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गई। मगर मंदिर परिसर में आज भी ब्रहमा, विष्णु, महेश की संयुक्त खंडित त्रिमूर्ति के अलावा नंदी भगवान की खंडित मूर्ति मौजूद है। मेले के संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। रामचंद्र सिंह को अध्यक्ष, किशोर राय को सचिव, फूल सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें