फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर सचिव संधू ने लिया आईआईएम की प्रगति का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अपर सचिव एसएस संधू ने कुंडेश्वरी स्थित आईआईएम पहुंचकर संस्थान की प्रगति का जायजा लिया। संस्थान के अधिकारियों ने उन्हें काशीपुर में मेडिकल सुविधाओं और परिवहन कनेक्टिविटी के अभाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


अपर सचिव संधू मंगलवार को डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, सीडीओ आलोक कुमार पांडेय और संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. विनीत तोमर के साथ आईआईएम पहुंचे। उन्होंने कुंडेश्वरी स्थित एस्कोर्ट फार्म में निर्माणाधीन आईआईएम की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने आईआईएम के विभिन्न संकायों का निर्माण कार्य कब तक पूर्ण हो जाएगा और इसमें आ रही दिक्कतों की भी जानकारी ली।

आईआईएम के अधिकारियों ने अपर सचिव को बताया कि काशीपुर में उच्च गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी है। इसके अलावा दिल्ली से काशीपुर तक परिवहन कनेक्टिविटी भी सुगम नहीं है। उन्होंने अपर सचिव को मंत्रालय स्तर पर लंबित मामलों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


अपर सचिव संधू ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में अपर सचिव संधू ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी से जनपद के विकास का नोट तैयार कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें