फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स की वसूली रोकने के लिए एनएचएआई को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच 74 का निर्माण पूरा हुए बगैर टोल प्लाजा पर वाहनों से की जा रही टैक्स वसूली रोकने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने एनएचएआई को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


मेयर सोनी कोली ने अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर एनएच 74 का निर्माण पूरा हुए बिना किच्छा मार्ग पर हो रही टोल टैक्स की वसूली रोकने की मांग की थी। मेयर ने पत्र में कहा था कि एनएच 74 का निर्माण बीते चार वर्षों से चल रहा हा है। नगर निगम क्षेत्र में इसका निर्माण चालीस प्रतिशत तक ही हुआ है।

इसके साथ ही निर्माण में खामियां होने की शिकायत भी की थी। उन्होंने निर्माण पूरा हुए बिना टॉल टैक्स की वसूली पर ऐतराज जताते हुए वसूली को अवैध बताते हुए टोल टैक्स वसूली रोकने और निर्माण कार्यों की जांच की मांग उठाई थी। मेयर के पत्र का सड़क परिवहन सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने संज्ञान लेकर एनएचएआई के अध्यक्ष को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें