रुद्रपुर। देहरादून में 14 से 16 जुलाई तक जूनियर बालक-बालिका बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अलग-अलग आयु भार वर्ग में 19 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें बालक वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में खटीमा के विवेक सिंह बिष्ट, 52 किलो में काशीपुर के गुलशन, 54 किलो में खटीमा के पियूष ज्वाला, 63 किलो में रुद्रपुर के योगेंद्र यादव, 66 किलो में खटीमा के आशीष महर, 70 किलो में काशीपुर के चैतन्य थापा, 75 किलो में काशीपुर के अनंश चौधरी, 80 किलो में रुद्रपुर के रितेश सत्याल, 80 किलो से अधिक भार वर्ग में रुद्रपुर के कनिष्क बनवाल व आलम खान का चयन किया गया।
वहीं बालिका वर्ग के 46 किलो में आशीपुर की अनम, 48 किलो में काशीपुर की वैष्णवी, 50 किलो मेें काशीपुर की कविता, 52 किलो में काशीपुर अलीषा, 54 व 60 किलो में रुद्रपुर की आशीन खान व शिखा को चयनित किया गया।
चयन समिति में अध्यक्ष उत्तराखंड ओलंपिक संघ घनश्याम श्यामपरिया, अध्यक्ष जिला बाक्सिंग संघ सीके जोशी, मनोज सिंह व विनोद तिवारी आदि शामिल रहे। संवाद