फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 1872 पीएम आवास तैयार, तीन लाख में मिलेगा सपनों का घर

Fri, 02 Oct 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण पूरा हो गया है। 156 करोड़ की लागत से बनी इस आधुनिक आवासीय कॉलोनी में अब लाभार्थियों को सिर्फ अपनी चाबी का इंतजार है।
विज्ञापन

6.0281 हेक्टेयर भूमि पर विकसित इस परियोजना का निर्माण क्षेत्रफल 39,220 वर्ग मीटर है। योजना में 23 बहुमंजिला आवासीय ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक फ्लैट करीब 28 वर्ग मीटर का है जिसमें एक बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन, टॉयलेट, बाथरूम और बरामदा की सुविधा दी गई है। इसे छोटे परिवारों की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है। छह लाख रुपये की लागत वाले इन फ्लैटों के लिए लाभार्थी को सिर्फ तीन लाख रुपये ही देने होंगे। शेष डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की राशि भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार सब्सिडी के रूप में वहन करेगी। अपना घर, अपना स्वाभिमान की भावना से बनी यह परियोजना गरीबों के लिए उम्मीद की नई बस्ती है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं आसानी से मिलेंगी
बागवाला स्थित यह परिसर मुख्य बाजार से करीब तीन किलोमीटर, बस अड्डे से छह और रेलवे स्टेशन से आठ किलोमीटर दूर है। बेहतर सड़क संपर्क और शहर के प्रमुख क्षेत्रों से नजदीकी के कारण यहां रहने वाले परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह परियोजना विकसित की गई है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से संचालित इस योजना का उद्देश्यर बेघर परिवारों को अपना पक्का मकान देना है। जल्द ही पात्र लाभार्थियों को आवास आवंटित कर चाबियां सौंपी जाएंगी। -जयकिशन, उपाध्यक्ष, डीडीए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें