फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले में 46 केंद्रों पर 18196 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 20 Sep 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों की भर्ती का आयोजन
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिला प्रशासन ने कल होने वाली उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा को लेकर बैठक की। इसमें अधिकारियों को ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई। जिले में 46 केंद्रों पर 18,196 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला सभागार में एसडीएम मनीष बिष्ट ने केंद्र व्यवस्थापकों, समन्वयक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शिता व निष्पक्षता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर, किच्छा में 22, खटीमा में नौ और काशीपुर में 15 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है। वहां पर डीईओ हरेंद्र मिश्रा, ऊर्जा निगम के ईई चंदन सिंह, जीएस कार्की, उप श्रमायुक्त केके गुप्ता, परिवहन कर अधिकारी नंदन प्रसाद आर्य, सहायक निदेशक रेशम ममता चंद आदि थीं। इधर, काशीपुर के 15 केंद्रों पर परीक्षा आयोजन के लिए सीईओ केएस रावत ने बीईओ को पत्र जारी किया है। बताया गया कि परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें