रुद्रपुर। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की टीम ने ट्रांजिट कैंप स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान टीम ने बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
इसके बाद टीम ने पुलिस की टीम के साथ स्कूल के बाहर तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने स्कूल के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बेच रहे व्यक्ति का चालान काटा।
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार संजय पांडे ने बताया कि तंबाकू बेचने वाले व्यक्ति पर 200 रुपये का जुर्माना लगया गया। टीम में मनोवैज्ञानिक दशमेश कौर, माया खकरयाल आदि शामिल रहे।